Best Aradhana poems of Suryakant Tripathi Nirala

Best Aradhana poems of Suryakant Tripathi Nirala

बात न की तो क्या बन आती

सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

बात न की तो क्या बन आती ।
नूपुर की कब रिन-रन आती ।

बन्द हुई जब उर की भाषा,
समर विजय की तब क्या आशा,
बढ़ी नित्यप्रति और निराशा,
बिना डाल कलि क्या तन आती ?

बली वारिद के बिना जुआ है,
मुख न रहा तो असुख मुआ है,
कलप-कलप कर कलुष हुआ है,
दो नहीं मिले क्या ठन आती ?

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *