Best Aradhana poems of Suryakant Tripathi Nirala

Best Aradhana poems of Suryakant Tripathi Nirala

मरा हूँ हजार मरण

सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

मरा हूँ हजार मरण
पाई तब चरण-शरण ।

फैला जो तिमिर जाल
कट-कटकर रहा काल,
आँसुओं के अंशुमाल,
पड़े अमित सिताभरण ।

जल-कलकल-नाद बढ़ा
अन्तर्हित हर्ष कढ़ा,
विश्व उसी को उमड़ा,
हुए चारु-करण सरण ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *